डायरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डायरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

डायरी -3

 प्यार हमारा अमर रहेगा याद करेगा जहान

तु मुमताज हैं मेरे ख्वाबो की मै तेरा शाहेजहा


ये गीत जब भी सुनता हूँ।सबसे पहले तुम्हारा ही ख्याल आता है।आज भी मैं तुम्हारी  ही आवाज में सुनना पसंद करता हूँ।अरे आज कल  तो पहले से ज्यादा सुनने लगा हूँ।

पता नहीं मुझे , तुम्हें याद है या ये भी भूल गई।पर मैं तो चाह कर भी नहीं भूल सकता हूँ।

चलते-फिरते, उठते-बैठते, सोते, खाते-पीते हर वक्त याद आती रहती  हो।तुम में क्या बात है, वो मैं भी नहीं जानता, लेकिन तुम  में कुछ न कुछ तो जरूर है।इसलिए तो चाह कर भी नहीं भूल पाता हूँ।

मानता हूं अब सिर्फ औपचारिकता ही रह गया है।अब पहले जैसा कुछ नहीं पर मैंने हर वो पल को बचा रखी है जो कभी हमने महसूस किए थे।

जब तक हम एक थे तब तक बिना एक दूसरे का हाल जाने बगैर चैन से न रह पाते थे।पर अब तो ऐसा कुछ न होता है।नाराजगी तो उस वक्त भी होती थी पर रूठना मनाना तो अहम हिस्सा था।

सच पूछो तो मैंने कभी सोचा नहीं था कि इतनी छोटी वक्त के लिये आओगी।

सच में ये उम्मीद भी कितनी अजीब है नlसब जानते हुए भी एक उम्मीद बची है कि सब कुछ पहले जैसा हो जाने की उम्मीद।घण्टों बात करने की उम्मीद,फिर से वही फ़ोन कॉल की उम्मीद।उम्मीद है लौट आने की।पर ये उम्मीद तो हर रोज टूटी है फिर पता न ये उम्मीद होती क्यों है?


सोमवार, 4 जनवरी 2021

अरुणेश की डायरी-2

 कभी तो मुझे समझा करो तुम।तुम तो कहा करती थी कि कुछ भी हो जायेगा मैं कभी नहीं भूलूंगी।मुझे मालूम है तू भूल नहीं सकती।मेरे बिना तुम पर क्या गुजरती है ये सिर्फ मैं समझ सकता हूँ? फिर भी तुमसे विनती है तुम ऐसा कुछ न करना जिससे मेरी घबराहट और बढ़ जाए।बस इतना समझना जैसी हो जैसे रहोगी दिल से मेरी रहोगी। 

तुम्हारा दिया हुआ हर वो वादा याद है मुझे।जब तुम हमसे पूछा करती थी कि तुम हमको कभी छोड़ोगे नहीं न।सच में उस वक्त मेरी आँखें भर आती थी और मैं बिल्कुल लाचार बेसहारा जैसा बोल देता कभी नहीं।



मैं कैसे मान लूं तुम मुझे भूल जाओगी? एक बार जब तुमसे झगड़कर मोबाईल को स्वीच ऑफ़ कर दिया था तब तुम कितना बेचैन हो गयी थी।कितनी टेंसन में थी कहाँ कहाँ नहीं कॉल की थी तुम।गुस्से में तुम अपना सिर फोड़ ली थी,मोबाईल को दाँत से तोड़ दी थी।सच पूछो तो मैं खुद टेंसन में था पर मै भी विवश था।मैं तुम्हारी घुटन को समझ सकता था क्योंकि मेरे साथ भी कई बार गुजरा है।

एक बार तुमको मज़ाक में बोल दिऐ थे कि मैं अब बात नहीं करूंगा।तब क्या हाल बना ली थी रो रो कर तुम? वो मुझे आज भी याद है।दिसम्बर की वो रात तकरीबन एक बज रहा होगा।जब तुम्हारी दीदी का कॉल आया मेरे पास मैं बिल्कुल घबरा गया था और तुम्हारी सिसकती हुई आवाजें सुनाई दे रही थी।सिसक - सिसक कर बोल रही थी कि अगर तुम बात नहीं करोगे तो ये मेरी आख़री रात होगी।

हाँ माना कि मजबूरियां थी तुम्हारी,पर उतनी भी नहीं थी कि मुझे भुलने पर मजबूर हो जाओ चाहे कितनी भी कोशिश करलो नहीं भूल पाओगी।ये बात तुम खुद बोलती थी कि मैं चाह कर भी नहीं भूल सकती हूँ।

मुझे बार बार खोने का डर सताती रहती थी मुझे मालूम है मेरे लिखें शब्दों में खुद को पाने की कोशिश तुम्हें आज भी उत्साहित करती है।अगर कुछ न लिखूं तो खुद ही मन ही मन कोसती भी थी और शिकायत भी करती थी।


अब तो कई महीनों गुजरने को आए पता नहीं किस हाल में होगी तुम।जिद्द तो हम दोंनो की थी।दोनों ने दिल को बहुत समझाया था कि अब दोनों भूल जाएं।पर ऐसा हुआ नहीं।


आज तुम अपना दिया हुआ वादा तोड़ रही हो मैं फिर वैसे ही लाचार बेसहारा बैठा हूँ।हर वो वादा याद आ रही है जो तुम मुझसे हर वक्त किया करती थी।मुझे मालूम है तुम भी विवश हो हालांकि तुम्हारी खुशी में ही मेरी खुशी है।बस खुश रहो तुम नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो उसके लिए बधाई।

सोमवार, 24 अगस्त 2020

अरुणेश की डायरी-1

अब तुम चले गए हो लेकिन मेरा दिल नहीं मानता।फिर भी मैं तुम्हें कहाँ कहाँ नहीं ढूंढ़ता हूँ? आज भी मैं हर रोज की तरह व्हाट्सएप खोलकर बैठ जाता हूँ।सिर्फ ये देखने केलिए की तुम मैसेज कर रही हो कि नहीं।कभी स्टेटस चेक करता हूँ तो कभी मैसेज देखता हूँ।पर अब तो स्टेटस भी देख नहीं पाता हूँ क्योंकि तुमने तो मेरा नंबर डिलीट कर रखी हो।दिन में न जाने कितनी बार सिर्फ़ तुम्हारे लिए ही व्हाट्सएप  खोलता हूँ।पर तुम तो अब ऑनलाइन सजा देने से कोई कसर नहीं छोड़ रही हो।कितनी बार मैंने तुम्हें ऑनलाइन देख कर आंशू बहाए है।कितनी बार कहा है  तुम्हें मुझे तुम्हारी आदत हो गई है।फिर वही गलती।कितनी बार कोशिश की मैंने तेरी ख़बर लेने की पर मिली नहीं।कितनी बार खुद को सजा दी होगी याद भी नहीं मुझे।पर मेरी इतनी बड़ी गलती थी क्या जो माँफ  नहीं की जा सकती थी?

माना कि नाराज हो तुम मुझ से, तो क्या कभी मेरे बारे में सोचना है कि कोई जी रहा था खुद को मार कर?



अब तो शर्म भी आने लगी है अपनी चाहत पर।इश्क़ हुआ भी तो किससे जो मतलब केलिए दिल की जमीं पर आशियाना बना बैठा।

अब तो मैं भी सोचता हूँ कि खुद को बदल लूँ, पर मेरा दिल नहीं मानता है।लेकिन याद रखना जिस दिन मै बदलूंगा तुम तरस जाओगे मुझे पहले जैसे देखने के लिए।तुम मुझे खोज नहीं पाओगे इस जहांन में तो क्या अगले जहांन में भी तुम को मिलूंगा नहीं मै। 

कुछ यादें दिल में रहती है, कुछ तो बंद अलमारी में।डर भी रहता है कहीं वो आजाद न हो जाए और मेरा जीना हराम न कर दें।

आंशू तो अपने आप ही गिर जाते हैं।समझ नहीं आती है,फिर भी तेरी फ़ोटो को खुद से छिपा कर क्यों रखता हूँ? सच बात तो ये है ना मेरा दिल तुम से दूर होना चाहता ना ही मैं तुमसे खुद को दूर कर पा रहा हूँ।

 अरुणेश ✍️